Bhajan Name- Kuch To Baat Banao Ji Bhajan Lyrics ( कुछ तो बात बनाओ जी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Pintu Bhagat
Bhajan Singer – Pintu Bhagat
Music Lable- SCI
थोड़े दिन से जी नहीं भरता,
कुछ तो बात बनाओ जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी ।।
पहले दिन की यात्रा,
रिंगस से निसान उठाऊं जी,
झूमते गाते भजन सुनाते,
बाबा तुझे रिझाऊ जी,
थोड़ी बात जो मेरी मानो,
मैं दर्शन कर आऊं जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी ।।
दूजे दिन सालासर जाऊं,
सुख दुःख उन्हें सुनाऊ जी,
बालाजी को धोक लगा कर,
दुखड़े मैं भी मिटाऊ जी,
थोड़ी सिफारिस कर दो बाबा,
मैं जीवन में तर जांऊ जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी ।।
तिजे दिन मैं झुंझुनू जाऊ,
चरणों में बिछ जाऊ जी,
दादी दादी कह कर उनको,
प्यारे भजन सुनाऊं जी,
दादी का मैं प्यार पाकर,
खाटू को लौट आऊं जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी ।।
छोड़ के बाबा घर को जाऊ,
दिल मेरा नही करता जी,
प्यार दिया जो तूने बाबा,
दिल मेरा नही भरता जी,
प्यार थोड़ा ‘पिंटू’ से ज्यादा,
तो एक बात बताऊं जी,
ऐसी किरपा करदे बाबा,
खाटू में रह जाऊ जी ।।
थोड़े दिन से जी नहीं भरता,
कुछ तो बात बनाओ जी,
ऐसी किरपा कर खाटू में,
कुछ दिन और बिताऊ जी ।।
इसे भी पढे और सुने-
- नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
- श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
- बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
- नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
- महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
- प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
- हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
- जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
- ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
- लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
- कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
- जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
- दो पल भजन लीरिक्स
- मेरा श्याम है भजन लीरिक्स