Bhajan Name – Kya Lagta Hu Baba Tera Bhajan Lyrics ( क्या लगता हूं बाबा तेरा इतना प्यार लुटाता है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-
Bhajan Singer- Saurabh Sharma
Music Label-
क्या लगता हूं बाबा तेरा,
इतना प्यार लुटाता है
जब भी कोई आएं मुसीबत,
दौड़ा दौड़ा आता है II
तर्ज : मन की बाता सावरिये ने I
रिश्ता कुछ तो होगा तुमसे,
आज बताओ गिरधारी,
दिल की तुम कैसे पढ़ लेते,
राज बताओ धनुधारी,
जितना तुमने मुझे निभाया,
उतना कौन निभाता है,
क्या लगता हूं बाबा तेरा,
इतना प्यार लुटाता है II
उँगली मेरी थाम रखी है,
नहीं भटकने देता है,
किरपा की नदिया बहती है,
नहीं तरसने देता है,
मोती में बदले आँसू को,
इतना लाड लडाता है
क्या लगता हूं बाबा तेरा,
इतना प्यार लुटाता है II
लफ़्ज़ नहीं है ऐसे बाबा,
तेरा मैं गुणगान करूँ,
तेरी नज़रो मे पलता हूँ,
भूलू ना,अभिमान करूँ,
“जीतू” क़र्ज़ चुकाये कैसे,
“पंछी” को बतलाता है,
क्या लगता हूं बाबा तेरा,
इतना प्यार लुटाता है II