Bhajan Name- Lila Ye Kaisi Dikhawe Gaura Ke Piya bhajan Lyrics ( लीला ये कैसी दिखावे गौरा के पिया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Shafi Qureshi
Bhajan Singer -Prakash Chauhan
Music Label-
तन पे भभूति लगावे गौरा के पिया,
लीला ये कैसी दिखावे गौरा के पिया,
कानो में कुण्डल सोहे माथे पे चंदा,
शिव की जटाओ में तो बैठी है गंगा,
गले में नाग लहरावे गौरा के पिया,
लीला ये कैसी दिखावे गौरा के पिया,
मेवा मिठाई मेरे भोले ना खावे,
बेल धतूरा भांग इनको सुहावे ,
जल से ही राजी हो जावे गौरा के पिया,
लीला ये कैसी दिखावे गौरा के पिया ,
मृगछाला आसन पे ही बैठे शिव शम्भू,
हाथों में देखो इनके त्रिशूल डमरू ,
तप में ये ध्यान लगावे गौरा के पिया,
लीला ये कैसी दिखावे गौरा के पिया ,
















मैं एक नौसखिया Blogger हूँ |








