Bhajan Name- Maa Bhajan Lyrics ( ए मां तेरे आंसू की कीमत भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Abhishek Thakur
Bhajan Singer-Mohd. Irfan
Music Label-
ए मां तेरे आंसू की कीमत,
कोई भी चुका सकता नहीं,
ये वो मोती है जिसके आगे,
कोहिनूर की कीमत कुछ भी नहीं।
मां की ममता है सबसे परे,
आंचल की छांव में धूप खिले,
जहां पूजा ना होती तेरी,
वो स्वर्ग नहीं मंजूर मुझे।
ऐ मां तू ही मेरी जन्नत है,
तेरे आगे फरिश्ते कुछ भी नहीं,
ऐ मां तेरे आंसू की कीमत,
कोई भी चुका सकता नहीं,
इतिहास का पन्ना कहता है।
मां की महिमा को गाता है।
हर युग में मां ने त्याग किया।
बच्चों पे सब कुछ वार दिया।
मां से रोशन घर सपना है।
मां है तो फिर सब अपना है।
मां की दुआओं में बरकत है।
मां जैसी ना कोई अजमत है।
ऐ मां तेरी रहमत के आगे।
कोई और इनायत कुछ भी नहीं।
ए मां तेरे आंसू की कीमत,
कोई भी चुका सकता नहीं,
ये वो मोती है जिसके आगे,
कोहिनूर की कीमत कुछ भी नहीं।