Bhajan Name- Maa Yasoda Ka Natkhat Lal Matki Fod Gayo bhajan Lyrics ( माँ यशोदा का नटखट लाल मटकी फोड़ गयो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Gurvinder Sai ji
Bhajan Singer -Manish Aadiwal
Music Label-
माँ यशोदा का नटखट लाल,
मटकी फोड़ गयो,
वो माने ना मेरी बात को,
के मटकी फोड़ गयो।।
माखन चुराता है हमको सताता है,
हमें तड़पा के वो कहीं छुप जाता है,
ग्वाल बालों की लेके बारात को,
के मटकी फोड़ गयो तोड़ गयो,
वो माने ना मेरी बात को,
के मटकी फोड़ गयो।।
नन्द का दुलारा वो राधा को प्यारा वो,
नटखट छबीला है सबसे न्यारा वो,
हम पकड़ेंगे कान्हा की चाल को,
के मटकी फोड़ गयो तोड़ गयो,
वो माने ना मेरी बात को,
के मटकी फोड़ गयो।।
हाथ जो आएगा बड़ा पछतायेगा,
पकड़ेंगे कान्हा को माँ माँ बुलाएगा,
जाल हमने बिछाया ऐसा रात को,
के मटकी फोड़ गयो तोड़ गयो,
वो माने ना मेरी बात को,
के मटकी फोड़ गयो।।
माँ यशोदा का नटखट लाल,
मटकी फोड़ गयो,
वो माने ना मेरी बात को,
के मटकी फोड़ गयो।।