Bhajan Name -Mai To Teri Meri Diwani Hu New Bhajan Lyrics ( मैं तो तेरी प्रेम दीवानी हूँ तू मेरा कृष्ण मुरार भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Deepu Sabuana
Bhajan Singer-Jatinder Singh
Music Label- Yuki
मुरली वाले कान्हा मेरे सुनलो मेरी पुकार,
मैं तो तेरी प्रेम दीवानी हूँ तू मेरा कृष्ण मुरार ,
मुझे हर पल मेरे कान्हा बस तेरी याद सतावे ,
मेरी अँखियों से नींद उडी ना चैन भी दिन को आवे,
राधा तेरी तुझमे खोई तू मेरी श्रृंगार,
मैं तो तेरी प्रेम दीवानी हूँ तू मेरा कृष्ण मुरार,
तू वृन्दावन की गलियों में संग गोपिया रास रचावे,
रहे दूर दूर तेरी राधा से क्यूँ इतना तू तडपावे,
छोटी छोटी बातों पे क्यूँ करते हो तक़रार,
मैं तो तेरी प्रेम दीवानी हूँ तू मेरा कृष्ण मुरार,
बस इतनी सी मेरी अर्ज़ी है अपने चरणों में रख लीजे,
बस ज़्यादा कुछ ना चाहूँ मैं अपनी भक्ति का रस दीजे,
कृष्ण कन्हैया मिला है मुझको हो गया बेडा पार,
मैं तो तेरी प्रेम दीवानी हूँ तू मेरा कृष्ण मुरार,