Bhajan Name -Mai Vindavan Jab Jau New Bhajan Lyrics ( मैं वृंदावन जब जाऊं फिर बदली बदली आऊ भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Bhawna Pandit
Bhajan Singer-Bhawna Pandit
Music Label-
मैं वृंदावन जब जाऊं,
फिर बदली बदली आऊ,
राधे राधे ही गाऊं,
गुण मैं सदा अपने बिसराऊं II
ऐसे प्रीत भरे जीवन में,
राधे ने मेरे इस मन में ,
प्रेम का मतलब समझाया,
खुशियां भर दी मन मन में,
मिलता जो भी उसको,
मैं तेरी खुशबू से महकाउ II
कृष्ण खुद के दीवाने
बातें ये सारा जग जाने
है मधुर राधे से बंसी
बाजे राधे के ही बहाने II
मैं हो गई राधे की इस बात पे,
हर पल मैं इतराऊ,
कहे भावना अपने मन की,
सुन लो राधे सुन निर्धन की,
जोड़ रखना श्री चरणों से II
यही तमन्ना इस जीवन की,
चंदा सी प्यारी राधे मैं,
तुझ पे बलिहारी जाऊं,
मैं वृंदावन जब जाऊं ,
फिर बदली बदली आऊं II