मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Main Pap Karte Karte Thak Sa Gaya Vidhata Lyrics ( मैं पाप करते करते थक सा गया विधाता भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Vinod Agarwal Harsh Ji
Bhajan Singer – Manish Bhatt
Music Lable- 

मैं पाप करते करते,
थक सा गया विधाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता ।।

तर्ज – मेरा आपकी कृपा से।

सब जानते हुए भी,
मैं भूल कर रहा हूँ,
अंधी गली में फिर भी,
बेबाक चल रहा हूँ,
नादान जानू ना ये,
रस्ता कही ना जाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता ।।

कुछ गलत हो रहा है,
मेरी रूह जानती है,
मन की ये पापी चिड़ियाँ,
फिर भी ना मानती है,
चंचल ये मन का बेड़ा,
रह रह के डोल जाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता ।।

मैं गलत और सही की,
पहचान कर ना पाऊं,
अज्ञानता में बाबा,
मैं भूल करता जाऊं,
जिसका हो ना नतीजा,
वो काम करता जाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता ।।

मेरी आज तक की भूलें,
मेरे सांवरे भुला दे,
अब थाम ले कलाई,
सत पथ पे तू चला दे,
भटके हुओं को रस्ता,
कहे ‘हर्ष’ तू दिखाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता ।।

मैं पाप करते करते,
थक सा गया विधाता,
तुम माफ़ करते करते,
थकते नहीं हो दाता,
मै पाप करते करते,
थक सा गया विधाता ।।

इसे भी पढे और सुने- 

        1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
        2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
        3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
        4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
        5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
        6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
        7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
        8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
        9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
        10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
        11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
        12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
        13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
        14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
        15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
        16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
        17. दो पल भजन लीरिक्स
        18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version