Bhajan Name- Main To Chala Khatu Dham Bhajan Lyric
मैं तो चला खाटू धाम भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Raj Pareek
Bhajan Singer- Raj Pareek
Music Label- Raj Pareek
दोहा- हवाओं के इशारे से पैगाम आ रहे हैं,
दुनिया भर से लोग तमाम आ रहे हैं,
खुशनसीबी हमारी,
कि हमें भी बुलावा आया है,
लेकर के हाथों में निशान,
हम भी खाटू धाम आ रहे हैं II
जब जब भी बुलावा आता है,
मुझे खाटू वाले श्याम का,
मैं रोक ना पाता हूं खुद को,
ये कैसा नशा है श्याम का,
मैं छोड़ दूं सातों सुख भी,
और छोड़ दूं हर यारा,
मैं तोड़ के सारे बंधन,
और छोड़ के सारे काम,
वो बुला रहा कैसे रोक लूं,
वो बुला रहा कैसे रोक लूं,
मैं तो चला खाटू धाम खाटू धाम,
हाथों में…
हाथों में लेके निशान चला रे,
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे II
अपने मन की क्या बोलूं,
सब उसके मन की होती है,
वही जा पाते हैं खाटू,
जिन पर कृपा होती है,
वो लुटा रहा कैसे छोड़ दूं,
मैं तो चला खाटू धाम खाटू धाम,
हाथों में…
हाथों में लेके निशान चला रे,
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे II
श्याम निशान चढ़ाना प्यारे,
बड़े भाग्य की बात है,
रिंगस से खाटू तक बाबा,
चलता तेरे साथ है,
वो चला रहा कैसे ना चलूं,
मैं तो चला खाटू धाम खाटू धाम,
हाथों में…
हाथों में लेके निशान चला रे,
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे II
वो बुला रहा कैसे रोक लूं,
वो बुला रहा कैसे रोक लूं,
मैं तो चला खाटू धाम खाटू धाम,
हाथों में लेके निशान चला रे,
मैं तो अपने बाबा के धाम चला रे II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️