Bhajan Name- Maiya Ne Jholi Bhari Bhajan Lyrics ( मैं तो खुशियों के मारे हुई बावरी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Prabudha Saurabh
Bhajan Singer-Rupali Jagga
Music Label- T-Series
बोलो सांचे दरबार की जय।
इस रात जैसी कहां कोई रात है।
मैया का आंगन है अपनों का साथ है।
बरसों की आस फली,किस्मत की नाव चली,
मैया ने झोली भरी,
मैं तो खुशियों के मारे हुई बावरी,
आज मैया के द्वारे लगी हाजरी,
माई की दरबार की बात क्या,
हरदम उजाला है दिन रात क्या,
भीगा यहां पर जो समझा वही,
होती है अमृत की बरसात क्या,
जगदंबा रानी जी मैया भवानी जी
कोई नहीं दूसरी,
मैं तो खुशियों के मारे हुई बावरी,
आज मैया के द्वारे लगी हाजरी,
बरसों से दिल में ये अरमान था,
दर्शन कहां इतना आसान था,
लेकिन मेरे भाग्य में भी कहीं,
मां शेरा वाली का वरदान था,
बार-बार है आना जल्दी ही बुलवाना
बुलवाना तुम माई मेरी,
मैं तो खुशियों के मारे हुई बावरी,
आज मैया के द्वारे लगी हाजरी,
इसे भी पढे और सुने-