मैया रानी जो आने का वादा करो भजन लिरिक्स

Bhajan Name-  Maiya Rani Aane Ka Wada Karo Bhajan Lyrics ( मैया रानी जो आने का वादा करो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Chirag Jaipuri
Bhajan Singer -Kumar Vishu
Music Lable-T-Series

मैया रानी जो आने का वादा करो
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं,
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी,
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं,
मैया रानी जो आने का वादा करो,
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं।।

तर्ज – तुम अगर साथ देने का वादा।

कितना सुन्दर लगे मेरी माँ का भवन,
स्वर्ग में भी तो ऐसा नजारा नहीं,
माँ की खातिर में सारा जगत छोड़ दूँ,
इसके चरणों से उठना गवारा नहीं,
माँ अगर मेरी नजरो के आगे रहे,
मन के मंदिर में इसको बसाता रहूं,
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी,
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं,
मैया रानी जो आने का वादा करो,
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं।।

अपने भक्तो पे ममता लुटाती है जो,
माँ तुम्ही तो वो ममता की तस्वीर हो,
माँ बनाती हो बिगड़ा मुक्कदर तुम्ही,
और तुम्ही अपने भक्तो की तक़दीर हो ,
तुम यूँही मुझपे ममता लुटाती रहो,
अपना तन मन में तुम पर लुटाता रहूं,
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी,
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं,
मैया रानी जो आने का वादा करो,
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं।।

आदिशक्ति है तू मेरी भक्ति है तू,
मैं हूँ पापी अगर करुणाकारी है तू,
शिव की अर्धांगिनी है महामाई तू,
रानी महारानी आदिकुमारी है तू,
मन ये चाहे मेरा तेरे दरबार में,
बस भजन तेरे दिन रेन गाता रहूं,
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी,
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं,
मैया रानी जो आने का वादा करो,
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं।।

मैया रानी जो आने का वादा करो,
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं,
अपनी पलकों से चुन चुन के कांटे सभी,
तेरी राहो में कलियाँ बिछाता रहूं,
मैया रानी जो आने का वादा करो,
मै यूँहीं रोज कुटिया सजाता रहूं।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version