Bhajan Name- Manmohan Jis Din Se Tumne Bhajan Lyrics ( मनमोहन जिस दिन से तुमने ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Raju
Bhajan Singer – Raju
Music Lable-
मनमोहन जिस दिन से तुमने,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया,
हमने भी परदेसी लोगों से,
प्रीत लगाना छोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया ।।
तर्ज – पत्थर के सनम तुने हमसे जब।
ब्रज वृंदावन की गलियों में,
तुम मुरली बजाया करते थे,
मधुबन निधिवन की कुंजन में,
तुम रास रचाया करते थे,
हम भूले नहीं गुजरी बातें,
हम भूले नहीं गुजरी बातें,
तूने हमसे नाता तोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया ।।
वो चोरी चोरी चुपके से,
तेरा सूने घर में घुस जाना,
संग सखा गोप और ग्वाल बाल,
तेरा लूट लूट माखन खाना,
माखन चोरी की लीला ने,
माखन चोरी की लीला ने,
सारे संसार को मोह लिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया ।।
हे यशोदा नंदन ब्रज वंदन,
एक अर्जी तुमसे लगाते है,
तस्वीर तेरी मेरे मन में बसे,
गुणगान तेरा हम गाते है,
झूठी दुनिया से ‘राजू’ ने,
झूठी दुनिया से ‘राजू’ ने,
भी दिल का लगाना छोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया ।।
मनमोहन जिस दिन से तुमने,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया,
हमने भी परदेसी लोगों से,
प्रीत लगाना छोड़ दिया,
मनमोहन जिस दिन से तुमनें,
ब्रज वृंदावन को छोड़ दिया ।।
इसे भी पढे और सुने-
- नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
- श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
- बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
- नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
- महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
- प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
- हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
- जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
- ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
- लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
- कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
- जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
- दो पल भजन लीरिक्स
- मेरा श्याम है भजन लीरिक्स