Bhajan Name- Mata ke Darshan Bhajan Lyrics ( माता के दर्शन करने को चलते जाओ भाई भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Pradeep Rao
Bhajan Singer- Shivani Vaswani
Music Label-
माता के दर्शन करने को,
चलते जाओ भाई,
जय माता दी जय माता दी,
कहते जाओ भाई,
ऊंचे पर्वत पर बैठी है,
अपनी वैष्णो माता,
उसके चरणों में जो आए,
जीवन के सुख पाता,
दुख आए तो सुख में,
उन्हें बदलते जाओ भाई,
जय माता दी जय माता दी,
कहते जाओ भाई,
माता के दर्शन करने को,
चलते जाओ भाई।
उसकी किस्मत का क्या कहना,
माता जिसे बुलाए,
पौड़ी पौड़ी चढ़ते चढ़ते,
हर दुख मा बिसराए,
रुक ना जाना तो रस्ते में,
बढ़ते जाओ भाई,
जय माता दी जय माता दी,
कहते जाओ भाई,
माता के दर्शन करने को,
चलते जाओ भाई,