Bhajan Name- Mata Pahadon Se Chal Padi Hai Bhajan Lyrics ( माता पहाड़ों से चल पड़ी है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Sanjay Dhoopa Mishra
Bhajan Singer-Lakhbir Singh Lakha
Music Label-
घर घर माता की ज्योत जली है।
माता पहाड़ों से चल पड़ी है।
भक्तों से माता को ममता बड़ी है,
भक्तों से मैया को ममता बड़ी है,
माता पहाड़ों से चल पड़ी है।
भक्तों पे सुख बरसाने वाली,
माता है बिगड़ी बनाने वाली,
सबकी मनोकामना पूरी करती,
मंगल करनी मा मंगल है करती,
मुखड़े से भोली हृदय से भली है,
माता पहाड़ों से चल पड़ी है,
चौक चौराहे पे चौकी लगी है।
दर्शन को भक्तों की टोली खड़ी है।
श्रद्धा के पुष्प चढ़ाने है मां को,
अपना सुख दुख सुनाना है मां को,
स्वागत में मां के सजी हर गली है,
माता पहाड़ों से चल पड़ी है,
भक्तों से माता को ममता बड़ी है,
माता पहाड़ों से चल पड़ी है।