Bhajan Name- Mera Samaye Mujhse Rutha hua hai Bhajan Lyrics ( सांवरिया तू तो बदला नहीं है मेरा समय मुझसे रूठा हुआ है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Gulshan Pujari Khatu Dham
Bhajan Singer-Gulshan Pujari Khatu Dham
Music Label-
जब भी आएगी गारस, मैं हाजिरी भी दूंगा,
भजनों में होके मगन मैं, बस तेरा नाम लूंगा,
अरदास सुनकर ना आए, हो सकता ऐसा नहीं,
बिगड़ी जो बन जाए मेरी, तेरा बनके मैं रहूंगा,
हारे का साथी है सांवरे तू सांसों की डोरी है सांवरे तू,
दिल की दीवारों पे नाम तेरा मेरे भजन की आवाज है तू,
जमीन से उठाकर सबको हंसाया,
सबको हंसाकर गले से लगाया,
विश्वास मुझको है किसी दिन सुन सुनेगा,
दर पे खड़ा ये दास जब दिखेगा,
सारी उम्मीदें टूटी भरोसा तुझ में पाऊं,
चरणों में तेरे बाबा जिंदगी मैं बिताऊं,
कोई ना सुनने वाला ना साथ देने वाला,
बीती है क्या क्या बाबा किसको बतलाऊं,
सांवरिया तू तो बदला नहीं है,
मेरा समय मुझसे रूठा हुआ है,
सांवरिया तू तो बदला नहीं है,
तेरा दीवाना भटका हुआ है,
तेरे भजनों को सुनाने के लिए,
है यही एक धुन श्याम सुन,
तुझको भजनों से रिझाने के लिए,
है यही एक जुन श्याम सुन,
सांवरिया तू तो बदला नहीं है,
मेरा समय मुझसे रूठा हुआ है,
सांवरिया तू तो बदला नहीं है,
तेरा दीवाना भटका हूं हुआ है।