Bhajan Name- Mere Kahna Ka Janamdin Aaya Bhajan Lyrics ( मेरे कान्हा का जन्मदिन आया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -घनश्याम मिढ़ा
Music Lable-
मेरे कान्हा का जन्मदिन आया
कि खुशियां मनाएंगे,
झूमेंगे सब नाचेंगे,
और मिलके सभी हम आज़,
धमाल मचाएंगे।।
तर्ज – मेरी लगी श्याम संग।
बृज मण्डल में धूम मची है,
रंगोली हर घर में सजी है,
फूलों की लगा के माल,
खुशबू बिखराएंगे,
मेरे कान्हा का जनमदिन आया,
कि खुशियां मनाएंगे।।
मोर मुकुट की शान है न्यारी,
पंख लगे जिसमें सुखकारी,
लटके लट बड़ी कमाल,
जब यह लहराएंगे,
मेरे कान्हा का जनमदिन आया,
कि खुशियां मनाएंगे।।
मोहन की मोहनी सुरतिया,
मंद सी मुस्कन तोतरी बतियां,
‘श्याम’ सुन सुन होए निहाल,
बली बली जाएंगे,
मेरे कान्हा का जनमदिन आया,
कि खुशियां मनाएंगे।।
मेरे कान्हा का जन्मदिन आया,
कि खुशियां मनाएंगे,
झूमेंगे सब नाचेंगे,
और मिलके सभी हम आज़,
धमाल मचाएंगे।।
इसे भी पढे और सुने-