Bhajan Name- Meri Ek Hi Tamanna bhajan Lyrics ( मेरी एक ही तमन्ना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Aman Mishra
Music Lable-
मेरी एक ही तमन्ना
ऐ साँवरे बिहारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।
तर्ज – मेरा आपकी कृपा से।
तू पास जिनके रहता,
रहता वहाँ सवेरा,
तू दूर जिनके होता,
होता वहाँ अँधेरा,
तेरे बगैर मोहन,
दिन भी है रात कारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।
उल्फत का रंग तेरा,
कुछ ऐसा मुझपे छाया,
बनकर तेरा दीवाना,
तुझको रिझाने आया,
अब आस पास तेरे,
कटे जिंदगी हमारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।
बनकर के श्याम माझी,
भव पार तो उतारो,
‘नंदू’ मैं हूँ तुम्हारा,
एक बार तो पुकारो,
समझूं ना रीत तेरी,
ऐसा हूँ मैं अनाड़ी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।
मेरी एक ही तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
रहना ना दूर हमसे,
लेना खबर हमारी,
मेरी एक हीं तमन्ना,
ऐ साँवरे बिहारी।।
















मैं एक नौसखिया Blogger हूँ |








