Bhajan Name- Meri Karunamai Radhe Bhajan Lyrics ( मेरी करुणामई राधे कृपा कर दो मैं तर जाऊंगा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Atul Bihari Das
Bhajan Singer-Atul Bihari Das
Music Label-
मेरी करुणामई राधे,
कृपा कर दो मैं तर जाऊंगा,
अगर तुम ना करोगी कृपा तो,
राधे तुम ना करोगी कृपा तो,
राधे दर तेरे मर जाऊंगा,
मुझे कोई जरूरत नहीं,
झूठी दुनिया संसार की,
मेरे दिल में तमन्ना यही,
चौखट मिल जाए इस द्वार की,
थोड़ी कर दो दया श्यामा,
ये मुकद्दर सवर जाएगा,
अगर तुम ना करोगी कृपा तो,
राधे दर तेरे मर जाऊंगा,
दर छोड़ मैं जाऊं कहां,
दर और कोई दिखता नहीं,
अपना दुखडा सुनाऊं किसे,
दुख मेरा कोई सुनता नहीं,
दे दो चरणों की सेवा मुझे,
तेरे दर का मैं हो जाऊंगा,
अगर तुम ना करोगी कृपा तो,
श्यामा तुम ना करोगी कृपा तो,
राधे दर तेरे मर जाऊंगा,
मुझे कोई शिकायत नहीं,
मेरे दिल को अब राहत नहीं,
कब करोगी कृपा मुझ पर,
ये अब तो बता दो सही,
मेरे अंतिम समय राधे,
नैनो को हो दर्शन तेरा,
अगर तुम ना करोगी कृपा तो,
राधे तुम ना करोगी कृपा तो,
श्यामा दर तेरे मर जाऊंगा,
पागल की है आस यही,
रहे दूर ना तुमसे कहीं,
राधा राधा मैं कहता रहूं,
मेरे मन की है आस यही,
दास अतुल करे विनती,
तेरी कृपा मैं कब पाऊंगा,
अगर तुम ना करोगी कृपा तो,
राधे तुम ना करोगी कृपा तो,
श्यामा दर तेरे मर जाऊंगा,
मेरी करुणामई राधे,
कृपा कर दो मैं तर जाऊंगा,
इसे भी पढे और सुने-