Bhajan Name- Mohe Rang Birango Kar Gayi Re bhajan Lyrics ( मोहे रंग बिरंगो कर गई रे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Sunil Sarvottam Antra Bhagat
Music Label-
ऐ री छैल छबीली एक नार नवेली
बरसाने की गोरी
मोहे रंग बिरंगो कर गई रे
मोहे रंग बिरंगो कर गई रे
ऐ री छैल छबीलो मोहे श्याम रंगीलो
वृन्दावन को छोरा
मोहे रंग बिरंगी कर गयो रै
मोहे रंग बिरंगी कर गयो रै
लाल गुलाबी नीलो पीलो
लाइ रंग बड़ो रंगीलो
कोई ना छोडो सुखो
कर गई सब गीलो
बरसाने की गोरी
मोहे रंग बिरंगो कर गई रे
मोहे रंग बिरंगो कर गई रे
ग्वाल बाल की लेके टोली
खेलन आयो हमसे होली
भीगी सगरी साडी चोली
खूब करे है श्याम ठिठोली
वृन्दावन को छोरा
मोहे रंग बिरंगी कर गयो रै
राधे रानी गोरी गोरी
रंग प्रेम को लाइ रे
श्याम रंग में डूबी राधे
श्याम नाम गुण गाई रे
कृष्णा बोलो राधे राधे
राधे राधे बोले कृष्णा
दोनों प्रेम के रंग में रंग गए रे