Bhajan Name- Nand Ghar Anand Bhayo Jai Kanhiya Lal ki bhajan Lyrics ( नन्द घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Devi Hemlata Shastri
Music Label-
नन्द घर आनंद भयो,
जय कन्हैया लाल की,
मेरे कान्हा ने जनम लियो,
नन्द घर आनंद भयो,
मेरे लाला ने जनम लियो,
नन्द घर आनंद भयो,
नन्द घर आनंद भयो,
नन्द घर आनंद भयो,
ब्रज भूमि को पावन कियो,
नन्द घर आनंद भयो,
अँखियाँ हैं कजरारी प्यारे,
हारी मैं दिल हारी प्यारे,
हारी मैं दिल हारी प्यारे,
मनमोहन ने मोह लियो,
नन्द घर आनंद भयो,
मेरे कान्हा ने जनम लियो,
नन्द घर आनंद भयो,
बाल गोविंदा कृष्ण मुरारी,
धन्य हुई है वसुधा सारी,
धन्य हुई है वसुधा सारी,
प्रेम ने हरी को प्रकट कियो,
नन्द घर आनंद भयो,
मेरे कान्हा ने जनम लियो,
नन्द घर आनंद भयो,
चलो सखी सब गाओ बधाई,
आई है ये शुभ घडी आई,
आई है ये शुभ घडी आई,
हेमा कृष्ण नाम रस तो पियो,
नन्द घर आनंद भयो,
मेरे कान्हा ने जनम लियो,
नन्द घर आनंद भयो,
बाल गोविंदा नन्द के लाला,
यशोदा नंदन हरी शरणम्,
नटवर नागर कृष्ण कन्हैया,
करते वंदन हरी शरणम्,
आये हैं हरी ब्रज भूमि पर,
करलो दर्शन हरी शरणम्,
माधव मदन मुरारी मेरे,
तन मन अर्पण हरी शरणम्,
नन्द के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की,
आनंद उमंग भयो मदन गोपाल की,
जय कन्हैया लाल की जय यशोदा लाल की,
जय कन्हैया लाल की मदन गोपाल की,
जय यशोदा लाल की मदन गोपाल की ,
जय यशोदा लाल की मदन गोपाल की,