Bhajan Name- Nirale Dulhe Me Matwale Dulhe Me bhajan Lyrics ( निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Ram Kumar Lakkha
Music Label-
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में
निराले दूल्हे में मतवाले दूल्हे में
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में
देखो भोले बाबा की अजब है बात
चले हैं संग लेकर के भूतों की बरात
चले हैं संग लेकर के भूतों की बरात
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में
है भेष निराला .जय हो
पिए भंग का प्याला .जय हो
सर जटा बढ़ाये .जय हो
तन भस्म लगाए .जय हो
ओढी मृगशाला .जय हो
गले नाग की माला .जय हो
है शीश पे गंगा .जय हो
मस्तक पे चंदा .जय हो
तेरे डमरू साजे .जय हो
त्रिशूल बिराजे .जय हो
भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल
शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में
नित रहें अकेले .जय हो
शंकर अलबेले .जय हो
हैं गुरु जगत के .जय हो
नहीं किसी की चेले .जय हो
है भांग का जंगल .जय हो
जंगल में मंगल .जय हो
भूतों की पल्टन .जय हो
आ गई है बन ठन .जय हो
ले भांग का गट्ठा ..जय हो
लेकर सिल बट्टा ..जय हो
सब घीस रहे हैं ..जय हो
हो हक्का बक्का ..जय हो
पीकर के प्याले ..जय हो
हो गए मतवाले ..जय हो
कोई नाचे गावे ..जय हो
कोई ढोल बजावे ..जय हो
कोई भौं पतावे ..जय हो
कोई मुंह पिचकावे ..जय हो
भोले भंडारी ..जय हो
पहुंचे ससुरारी ..जय हो
तब देख के भागे ..जय हो
सब नर और नारी ..जय हो
कोई भागे अगाडी ..जय हो
कोई भागे पिछाड़ी ..जय हो
खुल गई किसी की ..जय हो
धोती और साडी ..जय हो
कोई कूदे खंबम ..जय हो
कोई बोले बम बम ..जय हो
कोई कद का छोटा ..जय हो
कोई एक दम मोटा ..जय हो
कोई तन का लम्बा ..जय हो
कोई ताड़ का खम्बा ..जय हो
कोई है एक चंगा ..जय हो
कोई बिल्कुल नंगा ..जय हो
कोई एकदम काला ..जय हो
कोई दो सिर वाला ..जय हो
शर्मा गुण गाये ..जय हो
मन में हर्षाये .जय हो
त्रिलोक के स्वामी .जय हो
क्या रूप बनाये .जय हो
भोले के साथी .जय हो
हैं अजब बाराती .जय हो
भूतों की लेके टोली चले हैं ससुराल
शिव भोले जी दिगंबर हो बैल पे सवार
सज रहे भोले बाबा निराले दूल्हे में