निशान श्याम का बना ले बाबा को तू अपना ले भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Nishan Shyam Ka Jo bhi Uthate Hai Bhajan Lyrics ( निशान श्याम का बना ले बाबा को तू अपना ले भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Ravinder Fauji
Bhajan Singer – Ravinder Fauji
Music Lable- 

श्याम को दिल में बिठा ले,
निशान श्याम का बना ले,
बाबा को तू अपना ले,
प्यार तू इनका पा ले,
निशान श्याम का जो भी उठाते है,
हर पल बाबा उनके अंग संग रहते है ।।

निशान की महिमा को,
एक प्रेमी ही जाने,
जो प्रेम श्याम से करता,
वह जग को क्या जाने,
दुखों की दुनिया से,
बाबा हर पल छुड़ाता,
अपने चरणों में बाबा,
तेरी ही प्रीत लगवाता,
निशान श्याम का जो भी उठाते है,
हर पल बाबा उनके अंग संग रहते है ।।

निशान पर चढ़कर ही,
बाबा बजरंगी आए,
भक्तों को कलयुग से ही,
बाबा तूने बचाए,
एक बार कृपा जो तेरी,
बाबा हो जाती,
कभी ना खुशियां उसके,
घर से वापस जाती,
निशान श्याम का जो भी उठाते है,
हर पल बाबा उनके अंग संग रहते है ।।

दुनिया जिसको झुकाए,
बाबा उसे गले लगाए,
हारे को सभी डराए,
पर बाबा तू अपनाए,
जिस भाव से प्रेमी,
निशान को चढ़ाता,
प्रेमी के भाव को,
बाबा श्याम हमेशा निभाता,
निशान श्याम का जो भी उठाते है,
हर पल बाबा उनके अंग संग रहते है ।।

आलु सिंह जी ने बतलाई,
महिमा निशान की,
भक्तों ने भी निभाई,
गरिमा निशान की,
प्रेमियों के संग में,
‘रविन्द्र फौजी’ जाता,
महिमा श्री श्याम जी की,
अब प्रेमियों संग जाता,
निशान श्याम का जो भी उठाते है,
हर पल बाबा उनके अंग संग रहते है ।।

श्याम को दिल में बिठा ले,
निशान श्याम का बना ले,
बाबा को तू अपना ले,
प्यार तू इनका पा ले,
निशान श्याम का जो भी उठाते है,
हर पल बाबा उनके अंग संग रहते है ।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

 

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version