Bhajan Name- Odh Ke Chunariya Laal Bhajan Lyrics ( मां ओढ़ो चुनरिया लाल भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-
Bhajan Singer- Uma Lahari
Music Label-
मां ओढ़ो चुनरिया लाल,
लाल तेरे लेकर आए,
नव दुर्गा नव रूप है तेरे
नौ दिन के नवराते,
जगमग ज्योत जले घर घर में,
होते हैं जगाते,
कर देती माला माल,
लाल तेरे लेकर आए,
मां ओढ़ो चुनरिया लाल,
लाल तेरे लेकर आए,
मां बेटे का रिश्ता जग में,
छुपा नहीं जग जाने,
आंखों आंखों में पढ़ लेती,
हो सारे अफसाने,
मां कर देती खुशहाल
लाल तेरे लेकर आए
चुनरिया लेकर आए
लाल तेरे लेकर आए
मां ओढ़ो चुनरिया लाल,
लाल तेरे लेकर आए,