Bhajan Name- Pakad li hai Meri Kalai Prabhu Ne bhajan Lyrics ( पकड़ ली है मेरी कलाई प्रभु ने भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Abhishek Sharma “Madhav
Bhajan Singer – Shruti Sharma Khatu Wali
Music Lable-
पकड़ ली है मेरी
कलाई प्रभु ने,
कलाई प्रभु ने,
मेरी सोई किस्मत,
जगाई प्रभु ने,
जगाई प्रभु ने,
पकड ली हैं मेरी,
कलाई प्रभु ने।।
तर्ज – मोहब्बत की झूठी।
इसी तर्ज पे – कलाई पकड़ ले।
उजड़ी पड़ी थी,
मेरे मन की बगिया,
वहां खिल रही अब,
खुशियों की कलिया,
मेरे हक की खुशियां,
दिलाई प्रभु ने, प्रभु ने,
पकड ली हैं मेरी,
कलाई प्रभु ने।।
जब भी मुसीबत में,
घिरी मेरी नैया,
मुझको बचाने,
आया कन्हैया,
ना पल भर की देर,
लगाई प्रभु ने, प्रभु ने,
पकड ली हैं मेरी,
कलाई प्रभु ने।।
प्रभु जब से तुमसे,
रिश्ता बनाया,
लगा जैसे ‘माधव’ ने,
फरिश्ता है पाया,
मेरी जिंदगी है,
सजाई प्रभु ने, प्रभु ने,
पकड ली हैं मेरी,
कलाई प्रभु ने।।
पकड़ ली है मेरी,
कलाई प्रभु ने,
कलाई प्रभु ने,
मेरी सोई किस्मत,
जगाई प्रभु ने,
जगाई प्रभु ने,
पकड ली हैं मेरी,
कलाई प्रभु ने।।