Bhajan Name – Prabhu Tham Lo Ab Ye Hath Mera Bhajan Lyrics ( प्रभु थाम लो अब ये हाथ मेरा भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Kundan Akela
Bhajan Singer-Sonal Shukla
Music Label- Saawariya
मैंने हाथ बढ़ाया तेरी तरफ,
प्रभु थाम लो अब ये हाथ मेरा,
आसान डगर हो जाएंगे,
जो मिल जाएगा साथ तेरा,
कहने को यहां सब अपने पर,
अपना बिना कोई ना आए नजर,
तुम्हें छोड़ के ये दुनियादारी,
खाटू वाले आए तेरे दर,
इस झूठी दुनिया में केवल,
एक तू ही तू है नाथ मेरा,
एक आस लगाकर आई हु,
विश्वास मेरा ये जीतेगा,
मेरे जीवन के बगिया को,
खुशियों से तू ही सींचेगा,
मेरे खाटू वाले श्याम धनी
तू जाने हर हालात मेरा,
होती जब भी तकलीफ कोई,
तुम्हें दिल की बात बताता हु,
कहता कुंदन तुझ बिन बाबा,
मैं खुद को अकेला पाता हूं,
मेरा आखिर तू ही है बाबा,
तू ही तो है शुरुआत मेरा,