Bhajan Name- Radha Jhula Jhul rahi Sang Shyam Ke bhajan Lyrics ( राधा झूला झूल रही संग श्याम के भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Pradeep Ashirwad
Music Label-
सावन की बरसी ठंडी फुहार
पेड़ो पे झूलो की लगी कतार
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
श्याम की बंसुरिया गीत मल्हार के गा रही है
बादलो से जैसे आज मोती से बरसा रही है
पवन चले पुरवाई
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
कूकती है कोयल पीहू पीहू पपीहा पुकारे
हर कदम्ब की डाली बोले आओ सांवरिया हमारे
झूलन की रुत आई
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
इस युगल छवि का कौन हो जाएगा ना दीवाना
राधा जु श्यामा सी परवाने से लगते हैं कान्हा
छवि मेरे मन भाई
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
ग्वाल बाल सखियाँ आज होके मगन नाचते हिऐं
हाथ जोड़ इनसे आशीर्वाद सब मांगते हैं
महिमा जाये ना गाई
राधा झूला झूल रही संग श्याम के
राधा झूला झूल रही संग श्याम के