Bhajan Name – Radhe Radhe Japti Hu Bhajan Lyrics ( राधे राधे जपती हूं और कोई भाए ना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Nandan Purohit & Deepak Purohit
Bhajan Singer-Devi Neha Saraswat
Music Label-
मनमोहक सा रूप है तेरा,
तू ही श्याम है तू ही सवेरा,
नैन तुझे दिन रात निहारे,
होठ तेरा ही नाम पुकारे,
तेरे सिवा कोई दिल में समाए ना,
राधे राधे जपती हूं और कोई भाए ना,
तेरा रूप निराला लाने सबको है प्यारा,
देख सुख मिले ऐसा जैसे प्यासे को किनारा,
मुख तेरा देखे बिना चैन मोहे आईना ,
दुनिया की मोहे कोई फिक्र सताए ना,
राधे राधे जपती हूं और कोई भाए ना,
हो गई मैं राधा रानी तेरे प्यार की दीवानी,
तेरी कृपा रहेगी दुनिया तो आने जाने,
राधे रंग छाया मुझ पे दूजा रंग छाए ना,
तेरे हाथ नैया मेरी भंवर भी डराए ना,
राधे राधे जपती हूं और कोई भाए ना,
राधे राधे से सवेरा सारा काम होवे मेरा,
मेरा घर मोहे लागे बरसाने में बसेरा,
सुख तेरे जैसा कहीं और मिल पाए ना,
राधे धन पाके दूजा धन ललचाए ना,
राधे राधे जपती हूं और कोई भाए ना,