Bhajan Lyric-Prakash Gandhi
Bhajan Singer-Prakash Gandhi
Music Label-
बहुत साल वनवास बिताया,
वन वन भटके धर्म निभाया,
राम नाम की ज्योत जलाए,
पग पग धर्म का पाठ पढ़ाए,
मर्यादा पुरुषोत्तम है वो,
आज अयोध्या लौट के आए,
अब आए हैं आए हैं,
राम जी घर आए हैं,
मेरे राम जी राम जी,
राम जी घर आए हैं,
सीता संग मन में कष्ट उठाए,
मात पिता के वचन निभाए,
लक्ष्मण भैया साया बनकर,
राम का पग पग साथ निभाए,
राम भक्त हनुमान भी संग में,
आज अयोध्या लौट के आए,
आज आए हैं आए हैं,
राम जी घर आए हैं,
मेरे राम जी राम जी,
घर घर घी के दीप जलाओ,
सबके मन में प्रेम जगाकर,
जयकारा सियाराम लगाओ,
लंकापति पर विजय पाकर,
आज अयोध्या लौट के आए।
अब आए हैं आए हैं,
राम जी घर आए हैं।