Bhajan Lyric-Aman Akshar Ji
Bhajan Singer-Pandit Sudhir Vyas
Music Label-
खींच रहे है राम गाड़ी जीवन की
थोड़ी सी है मेहनत अपनी
बाकी है सब राम पर
मिट्टी भी बिकती है अपनी
अब सोने के दाम पर
राज हमारे राम जी का
कृपा हमारे राजन की
खींच रहे है राम गाड़ी जीवन की
रघुवर को जितना देखें
हम उतना मन भर आता है।
एक झलक भी दर्शन पाकर
सारा दिन बन जाता है।
आंसू की हर बूंद हमारी
गंगा जैसी पावन की
खींच रहे हैं राम गाड़ी जीवन की
जीवन के उलझे धागे
अब अपने आप सुलझते हैं।
लगता है रघुनाथ हमारे
हाथ पकड़ कर चलते हैं।
अब शबरी के आंगन जैसी
धूल हमारे आंगन की
खींच रहे हैं राम गाड़ी जीवन की।
जय जय राम