Bhajan Name- Ram Ko Dekhkar Bhajan Lyrics ( दोनों नैना हमारे अवध हो गए भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric-Manoj Muntashir
Bhajan Singer-Adya Mishra
Music Label-
राम को देखकर देखते ही रहे।
पहले सुधबुध गई फिर स्वयं खो गए।
भीगी पलकों तले दीप जलने लगे।
दोनों नैना हमारे अवध हो गए।
पत्थरों पे लिखा राम तो तर गए
इतना पावन तुम्हारा ये शुभ नाम है।
आओ पढ़ लो प्रभु और मुझे तार दो।
मैंने भी अपने मन पे लिखा राम है।
मेरे अंदर हे रघुनाथ जब तुम जगे
बस उसी पल जमाने के दुख सो गए।
भीगी पलकों तले दीप जलने लगे।
दोनों नैना हमारे अवध हो गए।
राम के नैना दीप हमारे
राम ही साथी राम सहारे
रोम रोम में राम बचे हैं
मिट गए हम बस राम बचे हैं
अब तो दर्शन है आठों पहर राम का,
इंतजारी उदासी के दिन तो गए,
भीगी पलकों तले दीप जलने लगे।
दोनों नैना हमारे अवध हो गए।
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️