Bhajan Name- Ram Lalla Ke Darshan Karne Bhav Sagar bhajan Lyrics ( राम लला के दर्शन करने भव सागर से पार उतरने भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Sunil Sarvottam
Music Label-
राम लला के दर्शन करने
भव सागर से पार उतरने
चलो अयोध्या धाम जी
आएगा सतयुग दोबारा
बोलो जय श्री राम की
सत्य सनातन धर्म का होगा
सब दुनिया में नाम जी
आएगा सतयुग दोबारा
बोलो जय श्री राम की
धाम अयोध्या इतना पावन
जैसे सरयू जी का पानी
धाम अयोध्या इतना पावन
राम नाम की कहे कहानी
इस नगरी में मिलेंगे तुमको
पवन पुत्र हनुमान जी
आएगा सतयुग दोबारा
बोलो जय श्री राम की
राम लला की मूरत प्यारी
प्यारा सा श्रृंगार निराला
एक झलक को देखे इनकी
राम नाम की जपता माला
मिलकर पूजन आरती करते
गाते हैं गुणगान जी
आएगा सतयुग दोबारा
बोलो जय श्री राम की