Bhajan Name- Rang Mat Daaro Kanha Bole Re Gujariya Lyrics ( रंग मत डारो कान्हा बोले रे गुजरिया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – दिनेश भट्ट
Bhajan Singer – दिनेश भट्ट
Music Lable-
रंग मत डारो कान्हा,
बोले रे गुजरिया,
जरा खुद को संभाल,
मेरा किया बुरा हाल,
कान्हा फागुन में,
फागुन में,
रंग मत डारों कान्हा,
बोले रे गुजरिया ।।
तर्ज – कौन दिशा में।
धीरे धीरे बाजे रे बंसुरिया,
थिरकन लागे अंग हो,
श्याम सांवरा बजा के बंसुरिया,
ना करना मोहे तंग हो,
भर पिचकारी बोले श्याम सांवरा,
भर पिचकारी बोले श्याम सांवरा,
क्यों ये मचाई जंग हो,
तंग करने का तोसे,
नाता रे गुजरिया,
जरा खुद को संभाल,
मेरा मुख किया लाल,
कान्हा फागुन में,
फागुन में,
रंग मत डारों कान्हा,
बोले रे गुजरिया ।।
चोली भीगे चुनरी भीगे,
भीगे सारा अंग हो,
भर पिचकारी कान्हा देखो,
डाल रहा है रंग हो,
राधा नाचे सखियाँ नाचे,
राधा नाचे सखियाँ नाचे,
बाज रही है चंग हो,
ऐसे ना सताओ कान्हा,
देखे रे गुजरिया,
देखो हँसे ग्वाल बाल,
देखो मुख किया लाल,
कान्हा फागुन में,
फागुन में,
रंग मत डारों कान्हा,
बोले रे गुजरिया ।।
सारे अरमा जाग उठे है,
जब तू पास बुलावे हो,
प्रीत हिलोरे मारे दिल में,
तेरी याद सतावे हो,
श्याम बिना देखो मन नहीं लागे,
श्याम बिना देखो मन नहीं लागे,
सखियाँ मोहे बुलावे रे,
श्याम के बिना तो,
हुई आधी रे गुजरिया,
देखो कहे रे ‘दिनेश’,
सब छोड़ो राग द्वेष,
मिलो फागुन में,
फागुन में,
रंग मत डारों कान्हा,
बोले रे गुजरिया ।।
रंग मत डारो कान्हा,
बोले रे गुजरिया,
जरा खुद को संभाल,
मेरा किया बुरा हाल,
कान्हा फागुन में,
फागुन में,
रंग मत डारों कान्हा,
बोले रे गुजरिया ।।
इसे भी पढे और सुने-
- नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
- श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
- बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
- दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
- मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
- नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
- महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
- रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
- प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
- हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
- जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
- ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
- लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
- कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
- जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
- दो पल भजन लीरिक्स
- मेरा श्याम है भजन लीरिक्स