Bhajan Name- Sukh Dukh Has Has Sahna Padega Bhajan Lyric
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा भजन लिरिक्स
Bhajan Lyric- Singh Harimahendra Pal ” Romi Ji
Bhajan Singer- Sanjay Mittal – Anjali Dwivedi
Music Label- Ardaas Bhakti & Sanjay Mittal
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा,
प्रभु रजा में राजी,
रहना रहना रहना… पड़ेग,
सुख दुख में बाबा के प्रेमी ,
सुख दुख में बाबा के प्रेमी,
हम तनिक नहीं घबराएंगे,
हम आगे बढ़ते जाएंगे,
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा II
सूरज ये निकलता है,
हर शाम को ढलता है,
हम सबको ये समझाता है,
हम सबको ये समझाता है,
अरे रात हुई प्यारे,
तो दिन भी निकलेगा,
तू काहे धीर गवाता है,
तू काहे धीर गवाता है,
हम करके भरोसा श्याम पे,
हम करके भरोसा श्याम पे,
किस्मत अपनी चमकाएंगे,
हम आगे बढ़ते जाएंगे,
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा II
जो बीत रहा पल पल,
ये उसकी मर्जी है,
काहे को हम सब फिक्र करें,
काहे को फिक्र करें,
उस शीश के दानी का,
हारे के सहारे का,
हम क्यों ना भक्तों जिक्र करें,
हम क्यों ना जिक्र करें,
हम श्याम सहारा लेकर ही,
हम श्याम सहारा लेकर ही,
तूफानों से लड़ जाएंगे,
हम आगे बढ़ते जाएंगे,
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा II
दुख जिसने दिया हमको,
दुख वही काटेगा,
जीने की राह दिखाएगा,
जीने की राह दिखाएगा,
दुखड़ों को मिटा करके,
सुख हमको बांटेगा,
चेहरे पे हंसी लौटाएगा,
चेहरे पे हंसी लौटाएगा,
आ करके रोमी श्याम प्रभु,
आ करके रोमी श्याम प्रभु,
जब सिर पे हाथ फिराएंगे,
हम आगे बढ़ते जाएंगे II
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा,
प्रभु रजा में राजी,
रहना रहना रहना… पड़ेग,
सुख दुख में बाबा के प्रेमी ,
सुख दुख में बाबा के प्रेमी,
हम तनिक नहीं घबराएंगे,
हम आगे बढ़ते जाएंगे,
सुख दुख हंस हंस सहना पड़ेगा II
🙏🏻Stay Blessed and Stay Connected with us🙏🏻❤️