Bhajan Name- Sare Dukh Door Ab Hamare Ho Gaye Bhajan Lyrics ( सारे दुःख दूर अब हमारे हो गए भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Pooja Vandana Sharma
Music Lable-Yuki
सारे दुःख दूर
अब हमारे हो गए
जबसे खाटू वाले,
हम तुम्हारे हो गए,
मेरे जीने के,
तुम सहारे हो गए,
जबसे मुरली वाले,
हम तुम्हारे हो गए,
जबसे मुरली वाले,
हम तुम्हारे हो गए।।
सबसे रिश्ता तोड़ के बैठे,
तुमसे नाता जोड़ के बैठे,
सारे जग से उठा भरोसा,
सब कुछ तुम पर छोड़ के बैठे,
बिना तक़दीर के,
गुज़ारे हो गए,
जबसे खाटू वालें,
हम तुम्हारे हो गए।।
हमने ये एहसास किया है,
साथ भगत के रहता है तू,
कभी ना छोड़े मुझे अकेला,
हाथ पकड़ कर चलता है तू,
ऐसा लगता है,
हम किनारे हो गए,
जबसे खाटू वालें,
हम तुम्हारे हो गए।।
एक बार मेरे श्याम को देखूं,
बार बार मेरा दिल करता है,
बिन देखे तुझे मर ना जाऊं,
सोच सोच कर दिल डरता है,
मेरी आँखों के,
तुम तो तारे हो गए,
जबसे खाटू वालें,
हम तुम्हारे हो गए।।
तेरा होकर देख लिया है,
तेरा बनकर ही रहना है,
अपना बना के रखना बाबा,
‘बनवारी’ ये ही कहता है,
तेरे चलते जीवन में,
उजाले हो गए,
जबसे खाटू वालें,
हम तुम्हारे हो गए।।
सारे दुःख दूर,
अब हमारे हो गए,
जबसे खाटू वाले,
हम तुम्हारे हो गए,
मेरे जीने के,
तुम सहारे हो गए,
जबसे मुरली वाले,
हम तुम्हारे हो गए,
जबसे मुरली वाले,
हम तुम्हारे हो गए।।