Bhajan Name- Sawan Me Chal Haridaur Bhole Ka Naam Pukar bhajan Lyrics ( सावन में चल हरिद्वार भोले का नाम पुकार भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Sunil Sarvottam
Music Label-
सावन में चल हरिद्वार,
भोले का नाम पुकार,
होने नहीं देगा बाबा कभी तेरी हार,
चाहे दुश्मन हो संसार आएगा लखदातार,
होने नहीं देगा बाबा कभी तेरी हार,
हर सावन में लगता है मेला,
भोले बाबा के दरबार,
सबकी मंशा पूरी करता,
साँची साँची है सरकार,
कभी करता नहीं इनकार,
चल तू बाबा के द्वार,
होने नहीं देगा बाबा कभी तेरी हार,
बाबा के दर जाकर देखो,
खाली नहीं लौटाएगा,
दिल से कभी बुलाकर देखो,
दौड़ा दौड़ा आएगा,
वो तो नंदी पे होके सवार,
तेरे भर देगा भण्डार,
होने नहीं देगा बाबा कभी तेरी हार,
जिसका नहीं है कोई साथी,
बाबा उनका सहारा है,
जिनकी नैया डूब रही हो,
उनको पार उतारा है,
चाहे गहरी हो मझधार,
करता है बेडा पार,
होने नहीं देगा बाबा कभी तेरी हार,