Bhajan Name- Sawariya Aa jata Hai Bhajan Lyrics ( सांवरिया आ जाता है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Pramod Chokhani ji
Bhajan Singer – Sachin Radhe
Music Lable-Yuki
सांवरिया आ जाता है
तुम दिल से पुकारो तो,
तुम दिल से पुकारो तो।।
तर्ज – सावन को आने दो।
खाटू का श्याम दातारि,
बाबा नीले का असवारी,
भक्तों की बिगड़ी बातें,
बाबा ने पल में सवारी,
तेरे पास आएगा,
तेरे प्रेम के वश होकर,
तेरा बन जाएगा,
तुम दिल से पुकारो तो,
तुम दिल से पुकारो तो।।
जीवन की डोर बढ़ा दो,
बाबा को दुखड़े सुना दो,
शंका कोई जो तेरे मन में,
पहले उसे तुम हटा दो,
तुमको अपनाएगा,
तेरा प्रेमी बनकर ये,
तुझे गले लगाएगा,
तुम दिल से पुकारो तो,
तुम दिल से पुकारो तो।।
बाबा ने थामी जो बाहें,
फूलों से महकेंगी राहें,
‘राधे’ जो श्याम श्याम जपते,
उनपे है श्याम की निगाहें,
सच है ये ‘चोखानी’,
तुझपे भी बाबा की,
होगी मेहरबानी,
तुम दिल से पुकारो तो,
तुम दिल से पुकारो तो।।
सांवरिया आ जाता है,
तुम दिल से पुकारो तो,
तुम दिल से पुकारो तो।।