Bhajan Name- Sawariya Mithi Mithi baje Madhur Teri Basuriya Bhajan Lyrics ( सांवरिया मीठी मीठी बाजे मधुर तेरी बांसुरिया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – पूज्य श्री मृदुलकृष्ण जी शास्त्री
Music Lable-
सांवरिया मीठी मीठी बाजे
मधुर तेरी बांसुरिया
प्यारो लागे वृंदावन धाम,
जहाँ है मेरो बांके बिहारी,
मिठो लागे वृंदावन धाम,
जहाँ है मेरो कुञ्ज बिहारी,
सांवरिया नाचे तन मन मोरा,
बजे जो तेरी बांसुरिया।।
तेरी मुरलिया मीठी मीठी बोले,
भेद जीवन के सारे ही खोलें,
इसमें छिपा है गीता का ज्ञान,
इसमें छिपा है सृष्टि का भान,
सांवरिया नाचे तन मन मोरा,
बजे जो तेरी बांसुरिया।।
नख उपर गोवर्धन धारयों,
इंद्र को मान भंग कर डारयो,
बृजवासीन को कष्ट निवारयो,
लीलाधारी है मुरली वारो,
सांवरिया नाचे गोकुल सारा,
बजे जो तेरी बांसुरिया।।
राधा के संग रास रचाए,
यमुना तट पे गऊएं चराए,
कर में मुरली कावर कारी,
झांकी झरोका में बांके बिहारी,
सांवरिया नाचे राधा प्यारी,
बजे जो तेरी बांसुरिया।।
सांवरिया मीठी मीठी बाजे,
मधुर तेरी बांसुरिया,
प्यारो लागे वृंदावन धाम,
जहाँ है मेरो बांके बिहारी,
मिठो लागे वृंदावन धाम,
जहाँ है मेरो कुञ्ज बिहारी,
सांवरिया नाचे तन मन मोरा,
बजे जो तेरी बांसुरिया।।