Bhajan Name – Sharan Me Aaye Hai Hum Tumhari Bhajan Lyrics ( शरण में आए हैं हम तुम्हारी दया करो हे दयालु भगवन माला भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Subhash Gandhi
Bhajan Singer- Prakash Gandhi
Music Label- Power Music Company
शरण में आए हैं हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु भगवन,
संभालो बिगड़ी दशा हमारी,
दया करो हे दयालु भगवन,
शरण में आए हैं हम तुम्हारी,
ना हम में बल है ना हम में शक्ति,
ना हम में साधन ना हम में भक्ति,
तुम्हारे दर के हैं हम भिखारी,
प्रदान कर दो महान शक्ति,
भरो हमारे में ज्ञान भक्ति,
तभी कहोगे पापहारी,
जो तुम हो स्वामी तो हम है सेवक,
जो तुम पिता हो तो हम है बालक,
जो तुम हो ठाकुर तो हम पुजारी,
बुरे जो हैं हम तो हैं तुम्हारे,
भले जो हैं हम तो हैं तुम्हारे,
तुम्हारे होकर भी हम दुखारी,
शरण में आए हैं हम तुम्हारी,
दया करो हे दयालु भगवन,
संभालो विगनी दशा हमारी,
दया करो हे दयालु भगवन,