Bhajan Name- Shiv Bhola Mahadev Bankhandi bhajan Lyrics ( शिव भोला महादेव बनखण्डी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Nikunj Prem
Music Label-
शिव भोला महादेव बनखण्डी,
संग विराज रही चंडी,
देवो का तू देव निराला,
हंस हंस पीता विष का प्याला,
तेरी गजब सवारी है नंदी,
गजब सवारी है नंदी ,
औघड़ दानी शिव है भोला,
नित मन भावे भंग का गोला,
संग चले हैं भृंगी और श्रंगी,
चले हैं भृंगी और श्रंगी,
अंग में भस्म रमाये रहता,
राम ही राम राम है कहता,
तेरी प्रेम बयार बहे ठंडी,
प्रेम बयार बहे ठंडी,