Bhajan Name – Shree Ji Na Aayi Bhajan Lyrics ( श्री जी ना आई भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Shri Haridasi Barsana
Bhajan Singer- Shri Haridasi Barsana
Music Label- Shri Haridasi Barsana
अपने घर को आग लगा के,
चुप बैठी मैं,
बरसाने में आके,
किसको सुनाऊं फरियाद,
दुहाई हाय श्री जी ना आई श्री जी आई,
विरहा की काली राते बड़ी दुखदाई,
हाय श्री जी ना आई श्री जी आई II
जख्म जिंदगी के सीना ना चाहूं,
सीना ना चाहूं,
अपनी कसम है मुझको,
जीना ना चाहूं जीना ना चाहूं,
मर ही चुकी हूं…
मर ही चुकी हूं फिर लाश उठाई,
हाय श्री जी ना लाडली ना आई II
संध्या के सूरज जैसी,
ढले जा रही हूं, ढले जा रही हूं।
चिता की भसम जैसे जले जा रही हूं,
कौन सी खताएं…
कौन सी खताएं मेरी दिल पे लगाई
हाय श्री जी ना आई श्री जी आई II
खोखला सा कर डाला,
पीड़ा के गुन ने पीड़ा के गुने ने,
रहने लगी मैं अकेली अपनी ही धुन में,
अपनी ही धुन में,
पागल बनके राधा नाम की….
पागल बनके राधा नाम की रटना लगाई,
हाय श्री जी ना आई लाडली ना आई
किशोरी जी ना आई स्वामिनी ना आई II
वैकुंठ मांगे कोई,
कोई गो लोकनी कोई गो लोकीनी,
हो लाडली किशोरी तेरे चरणों में डोकरी,
चरणों में डोकरी,
हरिदासी बरसाने….
हरिदासी बरसाने मरने है आई,
हाय श्री जी ना आई लाडली ना आई
किशोरी जी ना आई स्वामिनी ना आई II