Bhajan Name- Shyam Chanda Hai Shyama Chakori Bhajan Lyrics ( श्याम चंदा है श्यामा चकोरी भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Geeta Rabari
Bhajan Singer – Geeta Rabari
Music Lable- Geeta Rabari
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोडी ।।
श्याम रसिया है श्यामा रसीली,
कृष्ण छलिया है राधा शर्मीली,
कृष्ण काला है राधा है गौरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोडी ।।
गिरधर गोपाल गोकुल का राजा,
बृज की सरकार रानी है राधा,
कृष्ण काला है राधा है गौरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोडी ।।
दोनो मे प्रेम इतना है ज्यादा,
राधा मोहन है मोहन है राधा,
कृष्ण मन का मदुक राधा भौरि,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोडी ।।
दोनों ही रूप रस की है धारा,
जिसमे डूबा है संसार सारा,
नन्द नंदन के भानु किशोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोडी ।।
श्याम चंदा है श्यामा चकोरी,
बड़ी सुंदर है दोनो की जोडी ।।