Bhajan Name- Shyam Ki Ekadashi Bhajan Lyrics ( आई एकादशी है एकादशी है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Nitesh Sharma ‘Golu’
Bhajan Singer-Pramod Tripathi
Music Label-
हम श्याम प्रेमियों के,
चेहरे पे खिली हंसी है,
आई एकादशी है।एकादशी है।
एक अलग सा जज्बा है।
एक अलग खुशी है।
आई एकादशी है। एकादशी है।
खाटू के नजारे लगे हैं बड़े प्यारे,
दीवाने आए हर गाव के।
रिंगस से खाटू बस सुनता ही जा तू,
जयकारे सुनेंगे शाम के,
यहां बेबस हो जाती आ के बेबसी है,
आई एकादशी है। एकादशी है।
सब ले आए ध्वजा है ये
बाबा की प्रजा है
राजा है अपना खाटू नरेश
सब पे निगाहें डाले कर दे
इतना वारे न्यारे
पल भर में काटे कलेश
हर प्रेमी के दिल में ही
बाबा की छाप लगी है
आई एकादशी है। एकादशी है।
है लंबी ये कतारें पर प्रेमी भी ना हारे
दर्श तो जरूर पाना है
प्रमोद है पुकारे तू आजा बोलू रे
अब तेरा सीढ़ी चढ़ जाना है
एक अलग सा जज्बा है।
एक अलग खुशी है।
आई एकादशी है। एकादशी है।
इसे भी पढे और सुने-