श्याम सा दानी कोई नहीं है सोचो थोड़ा विचार करो भजन लिरिक्स

Bhajan Name- Shyam Sa Dani Koi Nahi Hai Bhajan Lyrics ( श्याम सा दानी कोई नहीं है सोचो थोड़ा विचार करो भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –  Babita Goswami
Bhajan Singer –  Babita Goswami
Music Lable- Yuki

श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो,
श्याम सा दानी कोई नहीं है,
सोचो थोड़ा विचार करो,
श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो ।।

बर्बरीक चलने लगे घर से,
युद्ध की इच्छा साथ लिए,
तरकश में सजे तीन बाण फिर,
माता को प्रणाम किये,
बर्बरीक ने माँ का वचन माना,
चले वचन निभाने को,
हारे का बस साथ है देना,
बैठे लीले जाने को,
रस्ते में एक ब्राह्मण मिल गए,
बोले कुछ उपकार करो,
श्याम सा दानी कोई नही है,
सोचो थोड़ा विचार करो,
श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो ।।

ब्राह्मण रूप में नारायण थे,
सारी बात वो जानते थे,
गर युद्ध में ये पहुँच गए तो,
कुछ ना बचेगा मानते थे,
महाभारत के युद्ध में कौरव,
पांडव का संग्राम जो है,
कौरव ही हारेंगे क्यूंकि,
पांडव संग श्री श्याम जो हैं,
लीलाधर की लीला न्यारी,
माँगा शीश का दान करो,
श्याम सा दानी कोई नही है,
सोचो थोड़ा विचार करो,
श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो ।।

बर्बरीक जी समझ गए कहा,
कौन हो मुझे बताओ तुम,
शीश दान तो ले लो अपना,
असली रूप दिखाओ तुम,
फिर नारायण ने दिए दर्शन,
बर्बरीक ने नमन किया,
युद्ध देखने की है इच्छा,
ऐसा मुख से वचन कहा,
शीश को काटा कृष्ण से बोले,
दान मेरा स्वीकार करो,
श्याम सा दानी कोई नही है,
सोचो थोड़ा विचार करो,
श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो ।।

नारायण ने शीश लिया,
ऊँचे पर्वत पर टिका दिया,
सारा युद्ध देखोगे उनकी,
इच्छा का भी मान किया,
मेरे नाम से दुनिया पूजेगी,
ऐसा वरदान दिया,
बर्बरीक फिर श्याम हो गए,
नारायण ने नाम दिया,
मेरे श्याम ने अपना नाम दिया,
कलयुग में नहीं श्याम सा कोई,
श्याम नाम से प्यार करो,
श्याम सा दानी कोई नही है,
सोचो थोड़ा विचार करो,
श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो ।।

श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो,
श्याम सा दानी कोई नहीं है,
सोचो थोड़ा विचार करो,
श्याम का सुमिरण अपने मन में,
श्रद्धा से एक बार करो ।।

इसे भी पढे और सुने- 

  1. नज़रे मिला के मुझसे ऐ श्याम मुस्कुरा दो लिरिक्स
  2. श्याम सरकार निराली भजन लिरिक्स
  3. बाबा के सेवक भजन लिरिक्स
  4. दया थोड़ी सी कर दो न भजन लीरिक्स
  5. मुझे खाटू बुला लीजिये भजन लीरिक्स
  6. नारायण मिल जाएगा भजन लीरिक्स
  7. महरबानी आपकी भजन लीरिक्स
  8. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स
  9. रोती हुई आँखों को मेरे श्याम हसाते है भजन लीरिक्स-2.0
  10. प्यार मिला है रे बहुत प्यार मिला है भजन लीरिक्स
  11. हम आपके बच्चे हैं हमें प्यार करो श्याम भजन लीरिक्स
  12. जी भर नचा ले हमको तेरे दरबार में भजन लीरिक्स
  13. ले लो शरण कन्हैया दुनिया से हम हैं हारे भजन लीरिक्स
  14. लागी लागी है लगन म्हणे श्याम नाम की भजन लीरिक्स
  15. कन्हैया मेरी लाज रखना भजन लीरिक्स
  16. जबसे पाया है कन्हैया आपका ये दर भजन लीरिक्स
  17. दो पल भजन लीरिक्स
  18. मेरा श्याम है भजन लीरिक्स

Welcome to Bhajanlyric.com, your online source for bhajan lyrics. We are helping you connect with your spiritual journey.

Leave a Reply

Exit mobile version