Bhajan Name- Shyam Salone Sawariya bhajan Lyrics ( श्याम सलोने सांवरिया नैना दरश के बावरिया भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Shivam Pansari
Bhajan Singer – Namrata Karwa
Music Label-Yuki
श्याम सलोने सांवरिया
नैना दरश के बावरिया
मुझको और सताओ ना
अपने चरण लगाओ ना ll
दरश अब तो दिखा मोहन उमरिया बीत ना जाए
उमरिया बीत ना जाए, उमरिया बीत ना जाए
उमरिया बीत ना जाए
तेरी भक्ति सिखा मोहन उमरिया बीत ना जाए
दरश अब तो दिखा मोहन ll
मेरे ये नैन हैं तरसे तेरा दीदार करने को
तेरा दीदार करने को
प्यास इनकी बुझा मोहन उमरिया बीत ना जाए
दरश अब तो दिखा मोहन ll
बता क्या बात है प्यारे क्यूँ छुप कर बैठे परदे में
क्यूँ छुप कर बैठे परदे में
नज़र एक बर मिला मोहन उमरिया बीत ना जाए
दरश अब तो दिखा मोहन ll
अगर जो तुमको ना पाया कहो शिवम् का क्या होगा
कहो शिवम् का क्या होगा
सुनो विनती ज़रा मोहन उमरिया बीत ना जाए
दरश अब तो दिखा मोहन ll