Bhajan Name- Shyam Tera sahara Chute Na bhajan Lyrics ( श्याम तेरा सहारा छूटे ना भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer – Tulsi Goyal
Music Label-
श्याम तेरा सहारा छूटे ना
दोहा – हमने अपने आप की,
तुमको दे दी डोर,
आगे मर्जी आपकी,
हमे ले जाओ जिस ओर।
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छूटे ना,
जग रूठे तो चाहे रूठे,
तू बस मुझसे रूठे ना,
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छुटे ना।।
आयी शरण मैं छोड़ जमाना,
सुन लो मोहन दर्द फसाना,
कर दो मुझ पर रहमो करम,
आस ये मेरी टूटे ना,
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छुटे ना।।
जनम-जनम का तुम संग नाता,
तेरे सिवा अब कुछ ना भाता,
हार गई अब मैं तो श्याम,
नैया मेरी डूबे ना,
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छुटे ना।।
अब तो दर्श दिखा दो बाबा,
अर्जी मेरी सुन लो बाबा,
तुम संग प्रीत की बाँधी डोर,
तोड़े से भी टूटे ना,
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छुटे ना।।
एक नजर मुझ पर पड़ जाए,
खुशियों से दामन भर जाए,
रोम रोम में नाम तेरा,
‘विक्की’ इक पल भूले ना,
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छुटे ना।।
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छूटें ना,
जग रूठे तो चाहे रूठे,
तू बस मुझसे रूठे ना,
तेरा सहारा छूटे ना,
श्याम तेरा सहारा छुटे ना।।
https://youtu.be/aRcSqShFv5U
इसे भी पढे और सुने-