Bhajan Name- Shyam tera Sath Mai Pau bhajan Lyrics ( श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Priti Sargam Singh
Music Lable-
और नहीं कुछ भी मैं चाहूँ,
श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ,
श्याम तेरा साथ मै पाऊँ।।
बिन बाती ज्यूँ दीपक सूना,
वैसे ही मैं तुझ बिन हूँ ना,
तेरे विरह की पीर सहुँ ना,
बिन तेरे बनवास बिताऊं,
श्याम तेरा साथ मै पाऊँ,
श्याम तेरा साथ मै पाऊँ।।
जब सोऊँ सपनो में आओ,
पलकों में हे श्याम समाओ,
‘हर्ष’ तेरा दीदार कराओ,
मन आँखों से दर्शन पाऊं,
श्याम तेरा साथ मै पाऊँ,
श्याम तेरा साथ मै पाऊँ।।
और नहीं कुछ भी मैं चाहूँ,
श्याम तेरा साथ मैं पाऊँ,
श्याम तेरा साथ मै पाऊँ।।