Bhajan Name- Shyam Tere Dar Pe bhajan Lyrics ( श्याम तेरे दर पे भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric –
Bhajan Singer -Prince Herry
Music Lable-
श्याम तेरे दर पे
आया हूँ चाकर रख ले,
मुझे इक बार,
चाकरी का मौका दे दे,
श्याम तेरे दर पें,
आया हूँ चाकर रख ले।।
तर्ज – हम तेरे शहर में आए है।
तेरे दरबार से खाली,
ना कोई जाता है,
हर दुखी प्रेमी को,
बस तू ही समझ पाता है,
जल्दी मुलाकात का बाबा,
तू मौका दे दे,
श्याम तेरे दर पें,
आया हूँ चाकर रख ले।।
तू भी नज़रें जो,
फेर लेगा कहाँ जाएंगे,
दिल की हर बात,
जाके किसको हम सुनाएंगे,
मुझे अपने दिल में,
छोटा सा कोना दे दे,
श्याम तेरे दर पें,
आया हूँ चाकर रख ले।।
‘प्रिंस’ है दास तेरा,
तुझको ना भुलायेगा,
तेरा दर छोड़ कर कहीं,
और ना वो जायेगा,
‘मोना’ कहती है,
जल्दी से आसरा दे दे,
श्याम तेरे दर पें,
आया हूँ चाकर रख ले।।
श्याम तेरे दर पे,
आया हूँ चाकर रख ले,
मुझे इक बार,
चाकरी का मौका दे दे,
श्याम तेरे दर पें,
आया हूँ चाकर रख ले।।