Bhajan Name- Shyama Aan Baso Vrindavan Mai Bhajan Lyrics ( श्यामा आन बसों वृन्दावन में मेरी उमर बीत गई गोकुल में भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Tripti Shakya
Bhajan Singer – Tripti Shakya
Music Lable- T-Series
श्यामा आन बसों वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।
श्यामा रसते में बाग लगा जाना,
फुल बीनूंगी तेरी माला के लिये,
तेरी बाट नीहारु कुँजन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ।।
श्यामा आन बसों वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।
श्यामा रस्ते में कुआँ खुदवा जाना,
मै तो नीर भरूँगी तेरे लिये,
मै तुझे नहलाउँगी मलमल के,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ।।
श्यामा आन बसों वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।
श्यामा मुरली मधुर सुना जाना,
मोहे आके दरश दिखा जाना,
तेरी सुरत बसी है अखीयन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ।।
श्यामा आन बसों वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।
श्यामा वृन्दावन में आ जाना,
आ करके रास रचा जाना,
सुनी गोकुल की गलियों में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ।।
श्यामा आन बसों वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।
श्यामा माखन चुराने आ जाना,
आकर के दही बिखरा जाना,
बस आप रहो मेरे मन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ।।
श्यामा आन बसों वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में ।।