Bhajan Name – Sun Sabki Murli Wala Bhajan Lyrics ( सुन सबकी मुरली वाला हरि नाम की जपियो माला भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric- Kameshwar Singh Thakur
Bhajan Singer- Anup Jalota & Aakritti Mehra
Music Label-
जय मन मोहन
जय मधुसूदन
जय जय बांके बिहारी
जय नटनागर
जय करुणा कर
राधा रमण मुरारी
कोई कृष्ण कहे कोई श्याम कहे
कोई कृष्ण कहे कोई श्याम कहे
कोई गिरधर कोई गोपाला
सुन सबकी मुरली वाला
सदा भाव से जपियो माला
हरि नाम की जपियो माला
भक्ति की डोर ना टूटे कभी
कितना हो कष्ट उठा लेना
कितना हो कष्ट उठा लेना
घनश्याम हमारे साथ में है
कष्टों को ये बतला देना
आनंद ही आनंद बरसाए
ना तरसाए नंदलाला
सुन सबकी मुरली वाला
सदा भाव से जपियो माला
हरि नाम की जपियो माला
कभी खोया है, कभी पाया है।
सब मायापति की माया है।
चिंतन से चिंता हारी सदा
सुख दुख तो केवल छाया है।
तु लाख जगत से मोह करे
तेरा मोहन ही रखवाला
सुन सबकी मुरली वाला
सदा भाव से जपियो माला
हरि नाम की जपियो माला
जय मन मोहन
जय मधुसूदन
जय जय बांके बिहारी
जय नटनागर
जय करुणा कर
राधा रमण मुरारी