Bhajan Name- Suno Kanhaiya Teri Gaiya Tujhko Pukara Karti Hai bhajan Lyrics ( सुनो कन्हैया तेरी गैया तुझको पुकारा करती है भजन लिरिक्स )
Bhajan Lyric – Rashi Patni
Bhajan Singer – Rashi Patni
Music Label- Ardaas Bhakti
दर दर भटक रही हूं मैं,
तो किससे जा पीड़ा ये कहूं,
कौन सुनेगा मेरी भला,
अब किससे दिल का दर्द कहूं,
सुनो कन्हैया तेरी गैया,
सुनो कन्हैया तेरी गैया,
तुझको पुकारा करती है,
कूड़ा कचरा खाकर अब तो,
कूड़ा कचरा खाकर अब तो,
जीवन गुजारा करती है I।
त्रेता में मुझे मान दिया था,
द्वापर में तूने प्यार किया,
हुई खता क्या मुझसे मोहन,
कलयुग में दुत्कार दिया।,
मेरी गैया मेरी मैया,
सुनने को तरसा करती है,
सुनो कन्हैया तेरी गैया,
तुझको पुकारा करती है I।
एक खरीदे दूजा बेचे,
मुझसे ये व्यापार करे,
देख तेरी ये दुनिया मुझसे,
अब कैसा व्यवहार करे,
दुनिया मेरा दूध पिए फिर,
दुनिया मेरा दूध पिए फिर,
मुझको ही कांटा करती है,
सुनो कन्हैया तेरी गैया,
तुझको पुकारा करती है I।
सहज रही हूं विकट वेदना,
तुमसे ना कह पाऊंगी,
पर अगर तुम भी समझ सके ना,
और कहां मैं जाऊंगी,
राशि सुनाए मेरी पीड़ा,
राशि सुनाए मेरी पीड़ा,
दिन रात देखा करती है,
सुनो कन्हैया तेरी गैया,
तुझको पुकारा करती है I।
सुनो कन्हैया तेरी गैया,
तुझको पुकारा करती है,
कूड़ा कचरा खाकर अब तो,
कूड़ा कचरा खाकर अब तो,
जीवन गुजारा करती है I।